बचाव अभियानों के लिए यूएवी विकसित करने की योजना

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सरकार ने वायु सेना के लिए एक मानवरहित लड़ाकू तलाशी और बचाव विमान विकसित करने की योजना बनाई है। यह विमान पायलट वाले विमानों को जोखिम में डाले बिना विमान कर्मियों को बचाने में मदद करेगा। परियोजना को रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 के तहत मंजूरी मिल गई है।

बचाव अभियानों के लिए यूएवी विकसित करने की योजना

नई दिल्ली, एजेंसी। सरकार ने वायु सेना के लिए एक मानवरहित लड़ाकू तलाशी और बचाव विमान विकसित करने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसका इस्तेमाल पायलट वाले विमानों को जोखिम में डाले बिना विमान कर्मियों को बचाने के मिशन में किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 के तहत इस परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई है। अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के तहत बिना रनवे के उड़ान भरने में सक्षम मानवरहित विमान (यूएवी) विकसित किया जाना है, जो मानवयुक्त विमानों को जोखिम में डाले बिना विमान कर्मियों को बचा सके।

इसे अग्रिम क्षेत्रों और दुर्गम भूभागों में साजो-सामान और दूसरी आपूर्ति के लिए भी तैनात किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।