पेट्रोल पंपों पर मिट्टी तेल बिक्री होगी, सरकार ने नियमों में दी ढील
- होर्मुज संकट और वैश्विक तनाव के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया

केंद्र सरकार ने होर्मुज संकट और वैश्विक तनाव के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने पेट्रोल पंपों पर केरोसिन वितरण की अनुमति दे दी है। रविवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक यह अनुमति राज्य सरकार द्वारा नामित पेट्रोल पंपों पर होगी तथा अभी छूट 60 दिनों के लिए है।बता दें कि केरोसिन को आम भाषा में मिट्टी का तेल कहा जाता है। पहले राशन की दुकानों के माध्यम से इसका वितरण किया जाता था। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े कुछ नियमों में अस्थायी तौर ढील दी गई है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन उपायों से 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घरों में खाना पकाने और रोशनी के लिए मिट्टी तेल की आपूर्ति संभव हो सकेगी। इसका मकसद घरों तक मिट्टी तेल की आपूर्ति तेजी से हो सके। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे जिलों में मिट्टी तेल वितरण के लिए अन्य स्थानों की भी पहचान करें। जानकारी के अनुसार पंप 5000 लीटर तक केरोसिन का भंडारण कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


