भारतीय वन सर्वेक्षण ने जंगलों की कटाई से जुड़े अलर्ट रोके
भारतीय वन सर्वेक्षण ने राज्यों में जंगलों के कटान की निगरानी के लिए एआई आधारित अलर्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। पिछले पांच महीने से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, जबकि जनवरी 2024 से अक्तूबर 2025 तक 12,351 अलर्ट भेजे गए थे। यह एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसकी समीक्षा चल रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) ने राज्यों में जंगलों के कटान को लेकर जारी किए जाने वाले एआई आधारित अलर्ट पर रोक लगा दी है। पिछले पांच माह में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जबकि इससे पहले 22 महीने में 12 हजार से अधिक अलर्ट जारी किए गए थे। एफएसआई ने जनवरी 2024 से वनों की निगरानी और मूल्यांकन को लेकर एआई आधारित अलर्ट जारी करना शुरू किया था। हर 15 दिन में राज्यों को उन स्थानों के बारे में लोकेशन की पूरी जानकारी के साथ अलर्ट जारी किए जा रहे थे, जहां वन क्षेत्र कम होने की आशंका थी।
इन अलर्ट के आधार पर राज्यों के वनाधिकारी स्थलीय निरीक्षण करते थे। लेकिन अक्तूबर 2025 से यह अलर्ट जारी करना बंद कर दिया गया है। अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट था, जिसकी वर्तमान में समीक्षा की जा रही है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि समीक्षा के बाद यह दोबारा शुरू होगा या नहीं। एफएसआई ने जनवरी 2024 से अक्तूबर 2025 तक 12,351 अलर्ट भेजे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


