खेल : मयंक पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब

Jan 03, 2026 03:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली, एजेंसी। तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ की चोट के कारण लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद अब पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के करीब हैं। आईपीएल 2024 में उनकी गेंदबाजी ने सबका ध्यान खींचा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा दिखाया है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि मयंक में फिटनेस में सुधार हुआ है।

खेल : मयंक पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब

दिल्ली, एजेंसी। भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन के कारण लगभग एक साल तक मैदान से बाहर रहने के बाद अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करने के लिए फिट होने के करीब हैं। 23 वर्षीय मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी तूफानी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा था। इसके बाद वह सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए भी खेले। हालांकि पीठ की चोट के कारण वह पिछले साल दो प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाए। मयंक की फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनपर भरोसा दिखाया और पिछले महीने हुई नीलामी से पहले उन्हें टीम में बनाए रखा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, मयंक अच्छी प्रगति कर रहे हैं। वह पूरी क्षमता के साथ गेंदबाजी करने के करीब हैं। उन्होंने अपनी ताकत और शारीरिक क्षमता में भी महत्वपूर्ण सुधार दिखाया है। इससे वह तेज गेंदबाजी के लिए आवश्यक अधिकतम फिटनेस स्तर हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। पराग भी फिट : अधिकारी ने भारतीय बल्लेबाज रियान पराग की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी। वह दाहिने कंधे में चोट के कारण विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच छह दिसंबर को खेला था। उन्होंने कहा, पराग ने 16 दिसंबर को दाहिने कंधे में इंजेक्शन लगवाने के बाद अच्छी प्रगति दिखाई है। उनके कंधे में अब किसी तरह का दर्द नहीं है। उन्होंने नेट में थ्रो-डाउन और स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास फिर से शुरू कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;