ईरान पैकेज::सऊदी अरब में कांसुलर सेवाओं का आयोजन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने शनिवार को विभिन्न शहरों में कांसुलर और दस्तावेज सत्यापन सेवाओं का आयोजन किया। दूतावास ने सोशल मीडिया पर दम्माम, जुबैल और हेल में सेवाओं की जानकारी दी। प्रवासियों के कांसुलर मुद्दों का समाधान संतोषजनक तरीके से किया जा रहा है।

रियाद, एजेंसी। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने शनिवार को देश के विभिन्न शहरों में कांसुलर और दस्तावेज सत्यापन सेवाओं का आयोजन किया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। दूतावास ने अपनी पोस्ट में दम्माम, जुबैल और हेल में कांसुलर और अटेस्टेशन सेवाओं की जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि केंद्र पर आने वाले भारतीय प्रवासियों के कांसुलर मुद्दों का संतोषजनक ढंग से समाधान किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


