ब्यूरो::::ईरान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी
नई दिल्ली, युद्ध के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया एवं अजरबैजान के रास्ते निकाला जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 170 भारतीयों को आर्मेनिया पहुंचाया गया। 10 हजार से अधिक भारतीय ईरान में मौजूद थे, जिनमें छात्र और कारोबारी शामिल हैं। दूतावास ने वीजा सुविधा भी प्रदान की है।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता युद्ध के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया एवं अजरबैजान के रास्ते निकालने का सिलसिला जारी है। तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास वहां फंसे नागरिकों को दूसरे देशों की सीमाओं से बाहर निकाल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान 170 भारतीयों को आर्मेनिया पहुंचाया गया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा कि युद्ध शुरू होने से पूर्व ईरान में 10 हजार से ज्यादा भारतीय मौजूद थे। इनमें छात्र, तीर्थयात्री तथा कुछ कारोबारी भी शामिल हैं। लेकिन जनवरी-फरवरी महीने में लगातार मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी जारी की गई जिसके बाद लोगों का बाहर निकलने का सिलसिला जारी है।उन्होंने
बताया कि तेहरान स्थिति भारतीय दूतावास ने लोगों को राजधानी से दूर दूसरे शहरों में पहुंचाया और फिर उन्हें ईरान की सीमा के करीब बसे देशों आर्मेनियां एवं अजरबैजान पहुंचाया जहां से भारत के लिए विमान सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में 800 छात्र इन सीमाओं से निकाले गए हैं। इन देशों में प्रवेश के लिए भारतीयों को वीजा सुविधा भी दूतावास द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।विदेश मंत्रालय ने कहा कि जो भी भारतीय ईरान में फंसे हैं, वे भारतीय दूतावास से संपर्क करें ताकि उन्हें इन रास्तों से भारत भेजने का इंतजाम किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


