मझोले स्तर पर अधिक भर्तियों की योजना
मुंबई में एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 में भारतीय कॉरपोरेट जगत की भर्ती मुख्य रूप से मझोले स्तर के पदों पर केंद्रित होगी। 49 प्रतिशत कंपनियों ने मझोले पेशेवरों की भर्ती पर जोर दिया है। वेतन वृद्धि 5-10 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि नए श्रम कानूनों के तहत 57 प्रतिशत कंपनियां अपने वेतन ढांचे में बदलाव कर रही हैं।

मुंबई, एजेंसी। कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में तेजी से जुड़ी चिंताओं के बीच भारतीय कॉरपोरेट जगत में 2026-27 के दौरान भर्ती मुख्य रूप से मझोले स्तर के पदों पर केंद्रित रहने और वेतन वृद्धि पांच से 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। कार्यबल भर्ती से जुड़ी कंपनी जीनियस एचआरटेक की यह रिपोर्ट कहती है कि 49 प्रतिशत कंपनियों ने मझोले स्तर के पेशेवरों की भर्ती पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित करने की बात कही है। कुल कार्यबल विस्तार के संदर्भ में 28 प्रतिशत संगठनों ने 10-15 प्रतिशत से अधिक की भर्ती वृद्धि की योजना जताई, जबकि 43 प्रतिशत ने शून्य से पांच प्रतिशत की सीमित बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया।वेतन
के मोर्चे पर 46 प्रतिशत कंपनियां पांच से 10 प्रतिशत वृद्धि की योजना बना रही हैं, जबकि 34 प्रतिशत कंपनियों ने 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी का संकेत दिया है। नए श्रम कानूनों के लागू होने से 57 प्रतिशत कंपनियां अपने वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


