'अचल' से समुद्री सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी
- त्वरित गश्ती पोत 'अचल' तटरक्षक बल में शामिल किया गया नई

- त्वरित गश्ती पोत 'अचल' तटरक्षक बल में शामिल किया गया नई दिल्ली, एजेंसी। त्वरित गश्ती पोत (एफपीवी) 'अचल' को शनिवार को भारतीय तटरक्षक बल में शामिल कर लिया गया। इसके शामिल होने से समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अचल का परिचय
अचल तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित किए जा रहे आठ एफपीवी की शृंखला में पांचवां है। बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नई पीढ़ी के अदम्य श्रेणी के त्वरित गश्ती पोत को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया। रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक (खरीद) ए. अनबरासु औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रवक्ता ने बताया कि यह पोत गुजरात के वडीनार में तैनात रहेगा और तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) के कमांडर के प्रशासनिक एवं परिचालन नियंत्रण में काम करेगा।
आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस
1. 51 मीटर लंबे इस स्वदेशी पोत में 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उपकरण लगाए गए हैं। यह आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
2. जहाज में दो 3000 किलोवाट क्षमता वाले उन्नत डीजल इंजन लगे हैं, जिनकी मदद से यह 27 नॉट की अधिकतम गति हासिल कर सकता है। इसकी परिचालन क्षमता 1500 नॉटिकल मील तक है।
3. अचल में 30 मिमी की सीआरएन-91 गन और दो 12.7 मिमी की रिमोट नियंत्रित गनें लगी हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक फायर कंट्रोल और टारगेट एक्विजिशन सिस्टम भी लगाए गए हैं।
4. तटरक्षक बल के अनुसार अचल का अर्थ है दृढ़ और यह भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा के प्रति बल की अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
क्या है मकसद?
यह जहाज निगरानी, अवरोधन, खोज एवं बचाव (एसएआर), तस्करी रोधी अभियान और प्रदूषण नियंत्रण जैसे अनेक मिशनों को अंजाम देगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


