
खेल : लक्ष्य एकतरफा जीत के साथ अंतिम-16 में
भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य चाहर (80 किलो) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 में प्रवेश किया। उन्होंने पूर्व एशियाई चैंपियन जॉर्डन के हुसैन इयाश को 5-0 से हराया। लक्ष्य...
लिवरपूल, एजेंसी। भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य चाहर (80 किलो) ने रविवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार जीत के साथ अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य ने एशियाई चैंपियनशिप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जॉर्डन के हुसैन इयाश को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। उन्होंने रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले इयाश के खिलाफ आक्रामक शुरूआत की। जॉर्डन के अनुभवी खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में अंतर कम करने में कामयाबी हासिल की। पर भारतीय खिलाड़ी ने तीसरे राउंड में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। पवन बर्तवाल (55 किलो) का अभियान उज्बेकिस्तान के मिर्जाखालिलोव मिराजिजबेक से 0-5 से मिली हार के साथ थम गया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


