खेल : भारतीय शटलर लांघ नहीं सके चीन की दीवार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय शटलर लांघ नहीं सके चीन की दीवार थॉमस कप होर्सेंस (डेनमार्क), एजेंसी। भारतीय

खेल : भारतीय शटलर लांघ नहीं सके चीन की दीवार

भारतीय शटलर लांघ नहीं सके चीन की दीवार थॉमस कपहोर्सेंस (डेनमार्क), एजेंसी। भारतीय बैडमिंटन टीम 11 बार के थॉमस कप चैंपियन चीन के सामने टिक नहीं सकी। बुधवार को उसे ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में चीन से ... से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 और कनाडा को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह बना ली थी।अपने आखिरी मुकाबले में एकल में लक्ष्य सेन दुनिया के सातवें नंबर के ली शि फेंग से 19-21, 21-8, 12-21 से हार गए। युगल में सात्विकसाईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता लियांग वेई केंग और वांग चांग से 13-21, 21-13, 24-26 से हार गई।फिर

दूसरे एकल में आयुष शेट्टी ने पिछड़ने के बाद वेंग होंग यांग को 17-21, 21-13, 21-15 से हराकर अंतर 1-2 कर दिया। लेकिन दूसरे युगल में हरिहरन अमसकरुनन और एमआर अर्जुन की जोड़ी को ही जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी ने 21-17, 21-13 से हराकर मुकाबले में 3-1 की अजेय बढ़त ले ली। आखिरी मैच में एच एस प्रणय का सामना लु गुआंग जू से होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।