ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीखोए सैनिक को वापस करे भारतीय सेना: चीन

खोए सैनिक को वापस करे भारतीय सेना: चीन

नोट---'एलएसी पार कर भारतीय क्षेत्र में आया चीनी सैनिक हिरासत में' खबर के साथ...

खोए सैनिक को वापस करे भारतीय सेना: चीन
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 09 Jan 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोट---'एलएसी पार कर भारतीय क्षेत्र में आया चीनी सैनिक हिरासत में' खबर के साथ लगाएं।।

बीजिंग। एजेंसी

चीन ने शनिवार को अपने सैनिक की तत्काल वापसी का आह्वान किया। बीजिंग में चीनी सेना ने पुष्टि की कि उसका एक सैनिक चीन-भारत सीमा क्षेत्रों के बीच भटक गया है। पीएलए की एक आधिकारिक वेबसाइट में कहा गया कि अंधेरे के कारण चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी फ्रंटियर डिफेंस फोर्स का एक सैनिक शुक्रवार सुबह-सुबह चीन-भारत सीमा पर भटक गया।

चीनी सेना ने कहा कि भारतीय सेना को दोनों देशों द्वारा किए गए प्रासंगिक समझौतों का सख्ती से पालन करना चाहिए। भारतीय सेना को खोए हुए सैनिक को वापस करने के लिए समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, ताकि दोनों देशों के बीच सीमा तनाव को कम करने और संयुक्त रूप से शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक कारकों को जोड़ा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें