ऐलान: नया साल नेटवर्किंग और डाटा का साल होगा: सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 2026 को सेना के लिए नेटवर्किंग और डाटा का साल घोषित किया। उन्होंने कहा कि इससे सेना की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निर्णय लेने में आसानी होगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नए साल को कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा का साल बनाने की अपील की।
नई दिल्ली, एजेंसी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऐलान किया है कि 2026 सेना के लिए नेटवर्किंग और डाटा का साल रहेगा। नए साल पर गुरुवार को एडीजी-एपीआई इंडियम आर्मी के एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने ये बात कही। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, नेटवर्किंग और डाटा के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। सेना को तत्काल निर्णय लेने और रणनीति बनाने में आसानी होगी। इसी के जरिए सेना को भविष्य के लिए आसानी से तैयार किया जा सकता है। नए साल पर देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, सेना बदलाव और सुधार के दौर से गुजर रही है।
आत्मनिर्भर अभियान और नवाचार सेना के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मन को कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक स्वदेशी तकनीक और नए आइडिया से सेना को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। पिछले साल दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पहली प्राथमिकता: खरगे नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नया साल कमजोर लोगों की रक्षा के लिए आंदोलन का साल बनाया जाए। गुरुवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि नववर्ष पर आप सभी को शुभकामनाएं। आइए, नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों, काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने। उन्होंने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने, लोगों को सशक्त बनाने और समाज में सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिये पर खड़े लोगों के लिए सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता - यही हमारा साझा संकल्प होना चाहिए। नव वर्ष पर सभी को शुभकामनाएं। समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना है। उम्मीद है कि नया साल सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास के साथ तरक्की लाएगा। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री नए वर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाएं। नया साल सभी के जीवन में खुशहाली और प्रगति का माध्यम बने। हर व्यक्ति का जीवन उल्लास से भरा रहे। राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




