कर्नल श्रीकांत पुरोहित बनेंगे ब्रिगेडियर, सेना ने दी मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मालेगांव विस्फोट में बरी होने के बाद ट्रिब्यूनल में की थी अपील नई

कर्नल श्रीकांत पुरोहित बनेंगे ब्रिगेडियर, सेना ने दी मंजूरी

मालेगांव विस्फोट में बरी होने के बाद ट्रिब्यूनल में की थी अपील नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी दे दी है।सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। यह फैसला आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (एएफटी) द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगाने के कुछ ही समय बाद आया है।ट्रिब्यूनल ने प्रमोशन और उससे जुड़े सेवा लाभ की मांग वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए यह रोक लगाई थी। ट्रिब्यूनल ने रक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किया था और निर्देश दिया था कि जब तक उनकी वैधानिक शिकायत पर कोई फैसला नहीं हो जाता तब तक उनकी रिटायरमेंट पर रोक लगी रहेगी।

पुरोहित की सेवानिवृत्ति 31 मार्च, 2026 को होनी थी।करियर पर बुरा असर पड़ापुरोहित ने ट्रिब्यूनल से गुहार लगाते हुए कहा था कि 2008 के मालेगांव धमाका केस में लंबे समय तक चले ट्रायल की वजह से उनके करियर की प्रगति पर बुरा असर पड़ा है। इस केस में बरी होने से पहले वह आरोपी थे। उन्होंने तर्क दिया कि न्यायिक प्रक्रिया में हुई देरी के कारण उन्हें सेना के पदानुक्रम में प्रमोशन का उचित अवसर नहीं मिल पाया।मुंबई एनआईए कोर्ट ने 31 जुलाई को मालेगांव धमाका केस में पुरोहित और छह अन्य लोगों को बरी कर दिया था। शुरुआत में इस केस में 11 लोग आरोपी थे, हालांकि, कोर्ट ने आखिर में सात लोगों के खिलाफ आरोप तय किए।पुरोहित के साथ बरी होने वाले अन्य छह लोगों में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय राहिरकर, सुधाकर धर द्विवेदी (शंकराचार्य) और समीर कुलकर्णी शामिल थे।2008 में हुआ था धमाकामालेगांव धमाका 29 सितंबर 2008 को हुआ था। महाराष्ट्र के मालेगांव शहर के भिक्कू चौक इलाके में एक मोटरसाइकिल में बंधे विस्फोट में धमाका हुआ था। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और 95 अन्य घायल हो गए थे।यह केस 2011 में महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड से एनआईए को सौंप दिया गया था। इसके बाद, लगभग 17 सालों तक बड़े पैमाने पर जांच की गई और सैकड़ों गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आखिरकार सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।