शांति स्थापना में रचनात्मकता और समावेशिता अहम : मेजर स्वाति

Mar 08, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में, भारतीय सेना की अधिकारी मेजर स्वाति शांतकुमार को दक्षिण सूडान में लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए यूएन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने 18 महीनों तक महिला सैन्य सहभागिता दल का नेतृत्व किया और शांति स्थापना के लिए रचनात्मकता और समावेशिता की आवश्यकता पर जोर दिया।

शांति स्थापना में रचनात्मकता और समावेशिता अहम : मेजर स्वाति

नई दिल्ली, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सम्मानित भारतीय सेना की अधिकारी मेजर स्वाति शांतकुमार ने कहा कि शांति स्थापना कोई एक बार किया जाने वाला या नियमित कार्य नहीं है, बल्कि वास्तविक बदलाव लाने के लिए इसमें रचनात्मकता और समावेशिता की आवश्यकता होती है। मेजर स्वाति को दक्षिण सूडान के मलाकाल में लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने ‘यूनाइटेड नेशन मिशन इन साउथ सूडान’ के तहत मलाकाल में 18 महीनों तक एक महिला सैन्य सहभागिता दल का नेतृत्व किया था। मेजर स्वाति ने संघर्षग्रस्त दक्षिण सूडान में शांति स्थापना अभियान में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे समान भागीदार, स्थायी शांति पहल के तहत उनकी टीम के काम ने विश्वास कायम करने, सुरक्षित स्थान बनाने और स्थानीय महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले गंभीर मुद्दों को हल करने में मदद की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।