राजौरी में घुसपैठ की कोशिश करता आतंकी ढेर

Mar 10, 2026 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजौरी, जम्मू में भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। यह मुठभेड़ एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान हुई। एक अन्य आतंकवादी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सेना ने झंगर इलाके में दो आतंकियों की गतिविधि का पता लगाकर कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

राजौरी में घुसपैठ की कोशिश करता आतंकी ढेर

राजौरी/ जम्मू, एजेंसी। सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक आतंकवादी को मार गिराया। एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान यह मुठभेड़ हुई थी। एक अन्य आतंकी फरार है, उसकी तलाश जारी है। सेना की ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक्स पर लिखा, ‘खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने दोपहर तीन बजे एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के झंगर इलाके में दो आतंकियों की गतिविधि का पता लगाया। सैनिकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।’ सेना ने बताया कि दूसरे आतंकी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

पूरे सेक्टर में निगरानी बढ़ा दी गई है। बताया कि जमीन के साथ हवाई निगरानी भी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।