भारत ने नेपाल को 50 सैन्य वाहन सौंपे

Feb 09, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सेना को 50 सैन्य वाहन सौंपे। इनमें 20 एएलएस ट्रक और 30 टाटा ट्रक शामिल हैं। यह पहल नेपाल सेना की क्षमता निर्माण को मजबूत करने के लिए की गई है और दोनों सेनाओं के बीच मित्रता और सहयोग को दर्शाती है।

भारत ने नेपाल को 50 सैन्य वाहन सौंपे

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सेना को 50 सैन्य वाहन सौंपे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वाहन सौंपे जाने की कुछ तस्वीरें जारी कीं। रविवार को हस्तांतरित किए गए वाहनों में 7.5 टन क्षमता के 20 एएलएस ट्रक और 2.5 टन क्षमता के 30 टाटा ट्रक शामिल हैं। इन वाहनों को काठमांडू में आयोजित एक समारोह के दौरान नेपाल में भारत के राजदूत द्वारा औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। सेना ने कहा कि यह पहल नेपाल सेना की क्षमता निर्माण के प्रयासों को मजबूत करने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और दोनों सेनाओं के बीच मित्रता, विश्वास और निकट सहयोग के स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।