
पहाड़ी इलाकों में ड्रोन के जरिए दवा और खून पहुंचाने की तैयारी
पुणे में एएफएमएस की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने कहा कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में चिकित्सा सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक पर विचार कर रही हैं। इसके तहत...
पुणे, एजेंसी। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस) की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने शनिवार को कहा कि एएफएमएस पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रक्त की थैलियां, दवाई और अन्य चिकित्सा सामग्री पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है। पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी) में मेडिकल कैडेटों के लिए आयोजित एक कमीशनिंग समारोह में वह पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए टेलीमेडिसिन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्वाइंट ऑफ केयर उपकरणों और ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों को एकीकृत करने पर काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक पर वर्तमान में दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में एक पायलट प्रोजेक्ट के लिए विचार किया जा रहा है, जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीक गैर-सैन्य एजेंसियों द्वारा पहले से ही इस्तेमाल की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




