पहली बार सामने आया एस-400 का फायरिंग वीडियो
भारतीय वायु सेना ने पहली बार एस-400 'सुदर्शन' की मार का वीडियो जारी किया है, जो सैन्य इतिहास में सबसे लंबा इंटरसेप्ट फुटेज है। इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र है, जिसमें मिसाइल ने लगभग 300 किमी अंदर पाकिस्तानी इलाके में लक्ष्य को निशाना बनाया। यह फुटेज वायु शक्ति-2026 एक्सरसाइज से पहले जारी किया गया।

- वायु सेना ने बताया सैन्य इतिहास की सबसे लंबी मार नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को पहली बार एस-400 'सुदर्शन' की मार का वीडियो जारी किया। वायु सेना ने बताया कि यह वीडियो सैन्य इतिहास में अब तक का सबसे लंबा रिकॉर्ड इंटरसेप्ट फुटेज है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए भारतीय वायु सेना ने लिखा है कि सैन्य इतिहास में अब तक की सबसे लंबी मार है। दुश्मन इसकी सीमा से दूर हो सकता है, लेकिन कभी पहुंच से बाहर नहीं हो सकता। वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र है। वीडियो में रडार की स्क्रीन लगातार लक्ष्य की स्थिति का रियल-टाइम अपडेट देती है।
इसके बाद घने बादलों को चीरती मिसाइल सीधी टारगेट की ओर बढ़ती है और अगले ही पल आसमान में जोरदार विस्फोट दिखाई देता है। इसके बाद स्क्रीन पर संदेश आता है- सैन्य इतिहास में अब तक की सबसे लंबी दूरी मार। वायु सेना के अधिकारियों के अनुसार, एस-400 सिस्टम ने ऑपरेशन के दौरान अहम भूमिका निभाई और इसका इस्तेमाल पाकिस्तानी इलाके में लगभग 300 किमी अंदर एक लक्ष्य पर हमला करने के लिए किया गया था। यह फुटेज वायु शक्ति-2026 एक्सरसाइज से एक दिन पहले गुरुवार को जारी किया गया था। एस-400 लंबी दूरी की वायु रोधी मिसाइल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


