कृषि अधिकारियों ने सोना ना खरीदने का संकल्प लिया : शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से एक साल तक सोना न खरीदने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शादी के मौके पर ही सोना खरीदा जा सकता है और खेत बचाने के अभियान की शुरुआत 15 जून से होगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास के प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने एक साल तक सोना ना खरीदने का संकल्प लिया है। चौहान ने कहा कि अधिकारियों ने संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को मजबूत करने के व्यापक प्रयास के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जनता गंभीरता से पालन कर रही है।
सोना खरीदने का संकल्प
उन्होंने कहा कि अगर किसी के घर में शादी है, तो ही वे सोना खरीद सकते हैं। हम 15 जून से अपना खेत बचाओ अभियान आगे बढ़ाएंगे। हम राज्य सरकार की मदद से और भी बहुत कुछ करेंगे। हमारे वैज्ञानिक मिट्टी की जांच करेंगे। इसके बाद हम उसी के अनुसार खाद का उपयोग करेंगे। इस तरह, हम उर्वरक और खाद की बचत करेंगे।
बिजली और संसाधनों की बचत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे मंत्रालय ने बिजली बचाने का फैसला किया है। इसके लिए हम योजना भी बना रहे हैं। हम वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) के विकल्प पर काम करेंगे। ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल बैठकें करेंगे। हम कार पूलिंग (एक ही कार में कई लोगों का सफर) करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह में एक बार हम खाने के तेल की बचत कैसे करें, इसकी भी योजना बनाएंगे।
प्रश्नोत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


