खेल : वैष्णवी और श्री चरणी की फिरकी के बाद चला शेफाली का बल्ला
दूसरा टी-20 विशाखात्तनम, एजेंसी। वैष्णवी शर्मा (32/2) और श्री चरणी (23/2) की फिरकी केबाद शेफाली वर्मा (69 नाबाद) की तूफानी पारी से भारतीय महिला टीम ने

दूसरा टी-20 विशाखात्तनम, एजेंसी। वैष्णवी शर्मा (32/2) और श्री चरणी (23/2) की फिरकी के बाद शेफाली वर्मा (69 नाबाद) की तूफानी पारी से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 49 गेंद रहते सात विकेट से धो दिया। दूसरी लगातार जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा मुकाबला शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। अपना दूसरा ही अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही वैष्णवी और चरणी की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंकाई टीम को नौ विकेट पर 128 रन पर रोक दिया। उसके बाद शेफाली के करियर के 12वें अर्धशतक से लक्ष्य 11.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पहले मैच में नाकाम रहने वाली शेफाली ने इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 और कप्तान हरमनप्रीत (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। शेफाली ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने उपकप्तान स्मृति मंधाना (14) के साथ पहले विकेट के लिए 29 रन भी जोड़े। काव्या काविंदी ने मंधाना को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। रोड्रिग्स को कविशा दिलहारी ने पवेलियन भेजा। टीम को जब जीत के लिए एक रन चाहिए था तब मल्की मदारा ने हरमनप्रीत की गिल्लियां बिखेर दी। रिचा घोष ने मैदान पर आते ही जीत की औपचारिकता पूरी की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार दूसरी मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम एक समय 13 ओवर में 82 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। इसके बाद उसने अपने अंतिम सात विकेट सिर्फ 46 रन जोड़कर गंवा दिए। क्रांति पहले ही ओवर में विष्मी गुणारत्ने को अपनी ही गेंद पर कैच कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। अटापट्टू (31) ने हालांकि क्रांति के अगले ओवर में चौका और छक्का जड़ने के बाद अरुंधति के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से गेंद को दर्शकों के दर्शन कराए। अटापट्टू छठे ओवर में स्नेह राणा के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अमनजोत को कैच दे बैठीं जिससे भारतीय गेंदबाजों ने राहत की सांस ली। इससे श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 38 रन हो गया। हर्षिता समरविक्रमा (33) ने हसिनी परेरा (22) के तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। पिछले मैच में खराब क्षेत्ररक्षण करने वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया। दीप्ति शर्मा के बीमार होने के कारण एकादश में आई राणा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अटापट्टू का अहम विकेट लिया। -------------------- नंबर गेम -7 विकेट से पराजित किया भारत ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम को -69 रन की नाबाद पारी खेली शेफाली ने 34 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के से -2 विकेट वैष्णवी तो इतने ही चरणी ने चटकाए। राणा और क्रांति को एक-एक सफलता मिली

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




