
खेल : श्रीलंका पर एक और बड़ी जीत के लिए उतरेगा भारत
श्रीलंका पर एक और बड़ी जीत के लिए उतरेगा भारत महिला टी-20 पता
श्रीलंका पर एक और बड़ी जीत के लिए उतरेगा भारत महिला टी-20 पता नहीं क्यों हम बार-बार कैच छोड़ रहे हैं। मैदान गीला था, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। यह एक ऐसी चीज है जिस पर हमें गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अगले मैच में हम बेहतर रणनीति के साथ उतरेंगे। -हरमनप्रीत कौर, कप्तान, भारत विशाखापत्तनम, एजेंसी। पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक और बड़ी जीत के साथ विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच रविवार को आठ विकेट से जीता।
मेजबान टीम ने श्रीलंका को छह विकेट पर 121 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की लेकिन इस बीच उसकी फील्डिंग अपेक्षानुरूप नहीं रही और उसने कुछ कैच छोड़े, इसे सुधारना जरूरी होगा। लय में आने का यकीन : विश्व कप की सफलता के बाद भारतीय टीम को छह सप्ताह का ब्रेक मिला। इसके बाद भारतीय टीम ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में एक सप्ताह के शिविर में भाग लिया था। फील्डिंग में थोड़ी बहुत कमी आना लगभग अपेक्षित था और कप्तान को लगता है कि टीम बहुत जल्द लय में आ जाएगी। हरमनप्रीत ने कहा, हम एक महीने बाद खेल रहे हैं। हम खुद को बेवजह चुनौती नहीं देना चाहते। हम बस अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। टीम अपेक्षाकृत मजबूत : कागजों पर भी भारतीय टीम मजबूत नजर आती है। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी मजबूत हैं। सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रही जेमिमा रोड्रिग्स ने विश्व कप के अपने शानदार प्रदर्शन को यहां भी जारी रखा। भारत के लिए सकारात्मक पहलू 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा का टीम में शामिल होना रहा, जिन्हें हाल में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में नजरअंदाज कर दिया गया था। वैष्णवी को भले की कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने चार ओवर में केवल 16 रन दिए और एक भी चौका नहीं लगने दिया। शेफाली वर्मा के लिए भी यह सीरीज महत्वपूर्ण है। वह इस प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी जो उनकी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे से शुरू होगा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




