खेल : भारत-विंडीज जीत के लिए झोंकेंगे जान
शोल्डर : दोनों के बीच सुपर आठ का मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह होगा, विजेता

कोलकाता, एजेंसी। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को ईडन गार्डंस में टी-20 विश्व कप का सुपर आठ का मुकाबला नॉकआउट जैसा होगा। इसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी तो हराने वाली का खेल खत्म हो जाएगा। विजेता को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए पूरी जान लगा देंगे। भारतीय बल्लेबाज पिछले मैच में फेरबदल के बाद पुराने रंग में लौट आए हैं। हालांकि गेंदबाज अब भी टीम के लिए चिंता का सबब बनी है। इस मुकाबले में चैंपियन भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा खासकर गेंदबाजों को।
जरा सी भी कोताही महंगी पड़ सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शीर्ष क्रम में वापसी करने वाले संजू सहित चोटी के सभी छह बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया था। संजू के साथ ही अभिषेक का बल्ला भी बोल रहा है। दोनों ने टीम को जो तूफानी शुरुआत दिलाई उसे हार्दिक और तिलक ने अंजाम तक पहुंचाया। अभिषेक ने अर्धशतक लगाकर वापसी की तो तिलक नंबर छह की अपनी नई भूमिका में आक्रामक नजर आए। कप्तान सूर्य और ईशान ने भी छोटी पर धमाकेदार पारियां खेलीं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की। बुमराह और हार्दिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन चक्रवर्ती की फिरकी पहले जैसी नहीं चल रही। यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी लेंथ को सही ढंग से नियंत्रित करने में विफल रहा है। ऐसा लगता है कि वह बहुत ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने ज्यादातर शॉर्ट पिच गेंदें की। जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ फुल लेंथ गेंद करने की कोशिश की तब भी उन्हें खास सफलता नहीं मिली। चक्रवर्ती ईडन गार्डंस की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होंने आईपीएल में यहां काफी मैच खेले हैं। टीम प्रबंधन को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एक और चिंता ऑलराउंडर शिवम दुबे का गेंदबाजी में अनियमित प्रदर्शन है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दुबे ने सिर्फ दो ओवर में रिकॉर्ड 46 रन लुटाए दिए। इनमें 10 गेंदों के एक ओवर में चार वाइड और दो नोबॉल थीं। मुख्य कोच गौतम का ऑलराउंडर के प्रति आकर्षण जगजाहिर है, लेकिन ईडन की पिच पर दुबे की मध्यम गति की गेंदबाजी वेस्टइंडीज के सामने उलटी पड़ सकती है। यहां की पिच पर थोड़ी घास होने की संभावना को देखते हुए बुमराह, अर्शदीप और हार्दिक की पेस तिकड़ी को कुछ मदद मिलनी चाहिए। वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी रणनीति स्पष्ट है। शुरू में कुछ सतर्क होकर खेलना और बाद में बेखौफ अंदाज में आक्रमण करना। अपनी इस रणनीति के कारण उसे लगातार पांच मैच में जीत मिलीं। उसका विजय रथ भी दक्षिण अफ्रीका ने ही रोका था। उसकी बल्लेबाजी में गहराई है। इसका नमूना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखने को मिला जब नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे शेफर्ड ने नाबाद अर्धशतक लगाया। हेटमायर का नंबर तीन पर आना भी बड़ा सकारात्मक फैसला साबित हुआ है। यहां की सूखी पिच को देखते हुए बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन को टीम में शामिल किया जा सकता है। ----------------- प्रसारण : शाम : 7:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ------------------------ आमने-सामने कुल मैच : 30 भारत जीता : 19 वेस्टइंडीज जीता : 10 बेनतीजा : 1 ---------------------- नंबर गेम -4 मैच विश्व कप में दोनों ने खेले हैं जिसमें से भारत ने एक और वेस्टइंडीज ने तीन जीते हैं -10 साल बाद दोनों टीमें विश्व कप में टकराएंगी। पिछली बार 2016 में विंडीज ने भारत को सात विकेट से धोया था -12 साल पहले भारत ने विंडीज के खिलाफ विश्व कप की अपनी एकमात्र जीत 2014 में सात विकेट से दर्ज की थी --------------------------- ईडन गार्डंस में 15 साल से अजेय है भारत टीम इंडिया ईडन गार्डंस में 15 साल से अजेय है। उसने यहां कुल आठ मैच खेले हैं जिसमें से उसे एकमात्र हार पहले ही मुकाबले में अक्तूबर 2011 में धौनी की कप्तानी में इंग्लैंड के हाथों छह विकेट से मिली थी। उसके बाद उसने सात मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की। विंडीज के खिलाफ सौ प्रतिशत जीत रिकॉर्ड इस स्टेडियम में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ सौ प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। मेजबान टीम ने लगातार चार मैचों में वेस्टइंडीज को यहां पटखनी दी है। वहीं वेस्टइंडीज ने यहां अपने कुल सात मैचों में से तीन जीते हैं। भारत को छोड़कर अन्य सभी को उसने हराया है। मौजूदा विश्व कप में उसने इटली और स्कॉटलैंड को यहां पर पराजित किया। ---------------------- अन्य मुकाबला दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे : नई दिल्ली दोपहर : 3:00 बजे से -------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



