Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia vs South Africa Guwahati Test Match Schedule Adjustments for Early Sunset
खेल : क्रिकेट - समय बचाने को गुवाहाटी में लंच से पहले चाय सत्र संभव

खेल : क्रिकेट - समय बचाने को गुवाहाटी में लंच से पहले चाय सत्र संभव

संक्षेप:

गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में, सर्दियों में जल्दी सूर्यास्त के कारण ब्रेक में बदलाव किया जा सकता है। मैच 22 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें पहले सत्र के बाद चाय और दूसरे सत्र के दौरान लंच का समय बदला जा सकता है।

Thu, 30 Oct 2025 05:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

समय बचाने को गुवाहाटी में लंच से पहले चाय सत्र संभव भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका नई दिल्ली, एजेंसी। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में सर्दियों के महीनों में जल्दी सूर्यास्त होने के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में ब्रेक में फेरबदल हो सकता है। ऐसे में बरसापारा में 22 नवंबर से शुरू होने वाले मैच में पहले सत्र के बाद चाय का सत्र और दूसरे सत्र के दौरान लंच का सत्र कराया जा सकता है। भारत में मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होते हैं और शाम 4:30 बजे समाप्त होते हैं लेकिन गुवाहाटी में मैच सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम चार बजे समाप्त होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, संभावना है कि पहला ब्रेक सुबह 11 बजे से 11:20 बजे तक चाय का होगा जबकि दोपहर 1:20 बजे से 2:00 बजे तक लंच हो सकता है। चाय के बाद का सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। गुवाहाटी में आमतौर पर सूरज 4:15 बजे तक डूब जाता है। ब्रेक की अदला-बदली एक संभावना है जिसे खेल की परिस्थितियों में शामिल किया जा सकता है। दूसरी ओर, असम क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, हमें अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हम पुष्टि कर सकते हैं कि असम के घरेलू रणजी मैच सुबह 8:45 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3:45 बजे समाप्त होंगे। पहला ब्रेक सुबह 11:15 बजे लंच का होगा।