खेल : टीम इंडिया की निगाह बड़ी जीत पर

Feb 11, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत की क्रिकेट टीम आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेगी, जो पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मुकाबले से पहले एक अभ्यास जैसा होगा। भारतीय बल्लेबाजों को आक्रामक खेल दिखाने की आवश्यकता होगी, खासकर सूर्यकुमार और संजू सैमसन को। अभिषेक शर्मा की तबीयत ने टीम की चिंता बढ़ा दी है।

खेल : टीम इंडिया की निगाह बड़ी जीत पर

शोल्डर : नामीबिया से होगा आज भारतीय टीम का सामना, पाक से मैच से पहले अभ्यास की तरह होगा यह मुकाबला, आक्रामक खेल खेलना होगा बल्लेबाजों को नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में नजदीकी जीत दर्ज करने के बाद विश्व चैंपियन भारत अब नामीबिया को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। सूर्यकुमार की टीम गुरुवार को नामीबिया पर बड़ी जीत के साथ सुपर आठ के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम के लिए यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े की चिपचिपी पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

अब उन्हें अरुण जेटली स्टेडियम पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है। भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को हाथ खोलने के पर्याप्त मौके मिल सके। नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज मौके का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। संजू को मिल सकता है मौका : अभिषेक पेट में संक्रमण के चलते मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। लगातार असफलताओं के चलते उन्हें अपनी जगह ईशान के हाथों गंवानी पड़ी हैं। ईशान शानदार फॉर्म में हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा, संजू अच्छा महसूस कर रहे हैं। चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर टीम में अपनी भूमिका को समझ रहे हैं। वह एक नेक इंसान हैं, टीम के साथ उनका व्यवहार अच्छा है। वह अच्छी तरह से अभ्यास कर रहे हैं और टीम में हम सभी से यही उम्मीद करते हैं। सूर्यकुमार का बोल रहा बल्ला : अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार का बोला खूब गरजा था। उन्होंने अकेले अंत तक टिके रहकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। टीम को उनसे एक और धमाके की उम्मीद होगी। साथ ही ईशान और तिलक भी बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे। रिंकू, हार्दिक और दुबे भी क्रीज पर समय बिताना चाहेंगे। भारत की मजबूत बल्लेबाजी को रोकना नामीबिया के लिए कड़ी चुनौती होगी। गेंदबाज हैं लय में : भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से लय में हैं। वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे। पहले मैच में बाहर रहने के बाद अब तेज गेंदबाजी बुमराह भी रंग जमाने को तैयार हैं। अब देखना होगा कि उनके आने पर अर्शदीप या सिराज में से किसे आराम दिया जाता है। यह फिर टीम तीन पेसरों के साथ उतरती है। सिराज और अर्शदीप ने पिछले मैच में अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई थी। स्पिन में चक्रवर्ती के साथ अक्षर मोर्चा संभालेंगे। नामीबिया के बल्लेबाजों के लिए बुमराह, अर्शदीप, चक्रवर्ती और हार्दिक की गेंदों का सामना करना और भी चुनौतीपूर्ण होगा। उसके शीर्ष छह बल्लेबाजों में से सिर्फ ऑलराउंडर जेजे स्मिट का स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है। चक्रवर्ती का सामना करना टीम के लिए बहुत बड़ी चुनौती हो सकती है। वे आमतौर पर इतने उच्च स्तर के गेंदबाजों का सामना नहीं करते हैं। ---------------- अभिषेक की तबीयत ने बढ़ाई चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है। इस विस्फोटक बल्लेबाज को वायरल बुखार भी है। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा क्योंकि इससे उसकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाए, पर रविवार को पाक के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले उन्हें पूरी तरह से ठीक होने का मौका देने के लिए मैदान पर उतारना उचित नहीं होगा। उस मैच में अभिषेक की मौजूदगी विपक्षी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती साबित होगी। ----------- प्रसरण : शाम : 7:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ------------------- अन्य मैच श्रीलंका बनाम ओमान स्थान : पल्लेकेले समय : सुबह 11:00 बजे -------------- इटली बनाम नेपाल स्थान : मुंबई समय : दोपहर 3:00 बजे -------------- नंबर गेम -1 मैच दोनों ने खेला है जिसमें भारत ने नामीबिया को नौ विकेट से धोया था -5 साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछली विश्व कप में 2021 में खेली थी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।