खेल : क्रिकेट - कोहली, रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच!

खेल : क्रिकेट - कोहली, रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच!

संक्षेप:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच आज खेला जाएगा। भारत 0-2 से पिछड़ रहा है और सीरीज बचाने की चुनौती का सामना कर रहा है। यह कोहली और रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच हो सकता है,...

Oct 24, 2025 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच आज, 0-2 से पिछड़ रहे भारत के सामने सीरीज का सफाया बचाने की चुनौती कोहली, रोहित का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच! 154 मैच अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं 86 ऑस्ट्रेलिया ने, 58 भारत ने जीते, 10 बेनतीजा रहे प्रसारण : सुबह 9 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर ऑस्ट्रेलिया में वनडे में प्रदर्शन विराट : 31 मैच में अब तक पांच शतक और छह अर्धशतक सहित 1327 रन बनाए रोहित : 32 मैच में अब तक पांच शतक और पांच अर्धशतक सहित 1409 रन बनाए सिडनी, एजेंसी। भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शनिवार को यहां आमने-सामने होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें जहां एक ओर मेजबान टीम सीरीज का 3-0 से सफाया करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के सामने जीत के साथ सम्मान बचाने की चुनौती होगी। काफी कुछ दांव पर : इसके अलावा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनके साथी रोहित शर्मा के लिए यह ऑस्ट्रेलिया में उनके करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। अगले दो वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे सीरीज नहीं होने के कारण यह सोचना असंभव है कि यह जोड़ी फिर से भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। ऐसे में इस मैच में टीम इंडिया का काफी कुछ दांव पर होगा। वैसे इस सीरीज से पहले के दोनों के आंकड़े लगभग एक जैसे हैं। मौजूदा सीरीज में रोहित ने दूसरे वनडे में 97 गेंदों पर 73 रन बनाकर कुछ राहत की सांस ली है, लेकिन कोहली दोनों मैच में खाता खोलने में असफल रहे। यह वनडे क्रिकेट में पहला अवसर है जबकि वह लगातार जो मैच में खाता नहीं खोल पाए। इसने निश्चित रूप से उनके कट्टर प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह अंत की शुरुआत है। एक जैसा प्रदर्शन : रोहित पहली बार 2007-08 में वनडे सीरीज के लिए यहां आए थे जबकि कोहली का सीनियर टीम के साथ पहला दौरा 2011-12 सत्र में था जब उन्होंने एडिलेड में टेस्ट शतक लगाकर अपना प्रभाव छोड़ा था। हालांकि दोनों का कंगारुओं के खिलाफ एक जैसा प्रदर्शन रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान सीरीज के पहले दोनों मैच जीत कर सीरीज अपने नाम कर दी है लेकिन कोहली और रोहित की मौजूदगी के कारण तीसरा मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण बन गया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शक निश्चित तौर पर दोनों से अच्छी पारी की उम्मीद करेंगे। मैच बचाने की चुनौती : यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गौतम गंभीर की कोचिंग वाली भारतीय टीम 0-3 से क्लीन स्वीप से बचना चाहती है लेकिन आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में नहीं हैं। उसने यहां जो पिछले पांच वनडे मैच खेले हैं, उनमें से उसे केवल एक मैच में जीत मिली है। गंभीर को अंतिम मैच में टीम को कप्तान शुभमन गिल और कोहली, दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पिछले दो मैचों में बुरी तरह से हारने वाली भारतीय टीम गेंदबाजी के साथ समझौता करने की कीमत पर बल्लेबाजी मजबूत करने की अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना चाहेगी क्योंकि कुलदीप यादव जैसे मैच विजेता खिलाड़ी को नजरअंदाज करना टीम के लिए अभी तक अच्छा साबित नहीं हुआ है। फिरकी की फांस : भारत ने अब तक स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पर डाली है जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं लेकिन यह दोनों गेंदबाजी में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। टीम प्रबंधन ऑलराउंडर को प्राथमिकता देता रहा है लेकिन नितीश कुमार रेड्डी जैसे बल्लेबाज को आठवें नंबर पर उतारना सही रणनीति नहीं लगती है। गेंदबाजी में भी वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। हर्षित राणा के मामले में, दूसरे और तीसरे स्पैल में उनकी गति में आई उल्लेखनीय गिरावट इसका प्रमाण है कि वह अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को अंतिम एकादश में शामिल किया जाना चाहिए। एडवर्ड्स, कुहनेमैन टीम में : जहां तक ऑस्ट्रेलियाई टीम का सवाल है, तो साफ नजर आता है कि उसने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल ओवेन और कूपर कोनोली जैसे खिलाड़ियों ने दबाव वाली परिस्थितियों में सही रणनीति तैयार करने और उस पर अमल करने के अपने कौशल का अच्छा परिचय दिया है। मेजबान ने अंतिम मैच के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है, जबकि मार्नस लाबुशेन को शेफील्ड शील्ड में खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के हल्की चोट के कारण बाहर होने पर लाबुशेन को पर्थ में भारत के खिलाफ पहले मैच से पहले वनडे टीम में शामिल किया गया था। लाबुशेन हालांकि दोनों मैच के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए थे। विकेटकीपर जोश इंगलिस को अंतिम वनडे में खेलने का मौका मिल सकता है। टीमें : भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), जोस इंग्लिस (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जैक एडवर्ड्स, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा, मैट कुहनेमैन।