Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia-US Trade Agreement to Boost Growth and Manufacturing Competitiveness
समझौते से भारत की वृद्धि को मिलेगी गति: उद्योग जगत

समझौते से भारत की वृद्धि को मिलेगी गति: उद्योग जगत

संक्षेप:

भारतीय उद्योग जगत के नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता देश की वृद्धि महत्वाकांक्षाओं को गति देगा और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण केंद्र बनाने में मदद करेगा। महिंद्रा ग्रुप के आनंद महिंद्रा और आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला ने इस समझौते के महत्व को रेखांकित किया।

Feb 03, 2026 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत की वृद्धि महत्वाकांक्षाओं को गति प्रदान देगा। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे देश को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील मित्तल से लेकर आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और महिंद्रा समूह के अनीश शाह तक भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश परिदृश्य को बदलने की इसकी क्षमता को रेखांकित करते हुए इस ऐतिहासिक समझौते पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 'एक्स' पोस्ट किया, 'इससे संभलकर आगे बढ़ने के लाभों का पता चलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब शोर थम जाएगा, तो दो स्वाभाविक साझेदार साथ आएंगे।' स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ हालिया व्यापार समझौतों के बाद, यह समझौता वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते आत्मविश्वास और विश्वसनीयता को पुख्ता करता है। आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि कम शुल्क से इन दो महान देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी और निवेश तथा सहयोग के अतिरिक्त अवसर मिलेंगे। यह बताते हुए कि आदित्य बिड़ला ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा भारतीय निवेशक है, उन्होंने कहा कि यह समझौता अधिक लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने, विनिर्माण के अवसरों को खोलने और अमेरिका तथा भारत में दीर्घकालिक आर्थिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में मदद करेगा।