Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia-US Trade Agreement Strengthens Strategic Partnership and Economic Growth
रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा समझौता: शाह

रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा समझौता: शाह

संक्षेप:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे और परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते से भारतीय उत्पादों पर अमेरिका द्वारा शुल्क 18 प्रतिशत कम किया जाएगा, जिससे विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।

Feb 03, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे तथा परस्पर विकास को बढ़ावा मिलेगा। शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह समझौता दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार के और फलने-फूलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका संबंधों के लिए यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि 18 प्रतिशत की काफी कम की गई शुल्क (टैरिफ) दर के साथ व्यापार समझौता तय हुआ है, जो मजबूत व्यापारिक रिश्तों और आपसी विकास का रास्ता खोलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए शाह ने कहा कि यह सौदा ‘हमारी रणनीतिक साझेदारी को और ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा दोनों देशों एवं उनके लोगों को भारी लाभ पहुंचाएगा। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और अधिक फलेगा-फूलेगा।’ --- भारतीय उत्पादों पर अमेरिका द्वारा शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना दोनों देशों के बीच विश्वास को और मजबूत करेगा। यह समझौता व्यापार, निवेश और उद्योग जगत में भरोसा बढ़ाएगा। साथ ही यह करार गहन व्यापार, निवेश और साझा समृद्धि के लिए मंच तैयार करता है। - नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री -- यह समझौता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र की एकजुटता का प्रतीक है। यह एक मजबूत व अधिक शांतिपूर्ण वैश्विक व्यवस्था की दिशा में अहम कदम है। इस समझौते के माध्यम से भारत और अमेरिका नवाचार को नया आकार देंगे, आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेंगे और ऐसे समाधान विकसित करेंगे, जो केवल दोनों देशों ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होंगे। यह व्यापार समझौता विकास और साझा समृद्धि के नए अवसर खोलेगा। - ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री --- भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और स्वाभाविक सहयोगी भी। इस करार से दोनों देशों के नागरिकों और उद्योगों को बड़ा लाभ होगा। दोनों देशों की पूरक क्षमताएं मिलकर शांति, विकास और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देंगी। यह व्यापार समझौता तकनीक के सह-विकास और समाधान के सह-निर्माण को बढ़ावा देगा। दोनों देशों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। - अश्विनी वैष्णव, रेलवे तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री