भारत- ब्रिटेन मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में: जयशंकर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन भविष्य-केंद्रित मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में हैं। ब्रिटेन की विदेश मंत्री यूव

भारत- ब्रिटेन मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में: जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन भविष्य-केंद्रित मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में हैं। ब्रिटेन की विदेश मंत्री यूवेट कूपर के साथ बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने, व्यापक रणनीतिक साझेदारी को अपनाने और रक्षा औद्योगिक रोडमैप को दोनों देशों की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि आज हम एक नई भविष्य- केंद्रित और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के निर्माण के लिए अच्छी स्थिति में हैं। भारत- ब्रिटेन संबंध केवल ऐतिहासिक या सांस्कृतिक जुड़ाव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा आर्थिक महत्वाकांक्षाओं और उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित एक दूरदर्शी साझेदारी का रूप ले चुका हैं।

यवेट ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-ब्रिटेन संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और सीईटीए आर्थिक विकास के प्रमुख आधारों में से एक है। भारत सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, महत्वपूर्ण खनिजों और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन साझेदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत- ब्रिटेन संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं। इससे दोनों देशों के अलग-अलग क्षेत्रों में नए अवसर मिल रहे हैं।बेंगलुरु में खुलेगा लिवरपूल यूनिवर्सिटी का कैंपसकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन की प्रतष्ठिति लिवरपूल यूनिवर्सिटी का कैंपस बेंगलुरु में खुलेगा। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने बताया कि लिवरपूल यूनिवर्सिटी को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए स्वीकृति पत्र सौंपा गया है। इस अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर भी उपस्थित रहीं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय शक्षिा नीति-2020 (एनईपी 2020) के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत को शक्षिा, नवाचार और अनुसंधान के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को नयी गति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।