भारत- ब्रिटेन मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में: जयशंकर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन भविष्य-केंद्रित मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री यूव

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन भविष्य-केंद्रित मजबूत साझेदारी बनाने की स्थिति में हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री यूवेट कूपर के साथ बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने, व्यापक रणनीतिक साझेदारी को अपनाने और रक्षा औद्योगिक रोडमैप को दोनों देशों की प्रमुख उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि आज हम एक नई भविष्य- केंद्रित और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी के निर्माण के लिए अच्छी स्थिति में हैं। भारत- ब्रिटेन संबंध केवल ऐतिहासिक या सांस्कृतिक जुड़ाव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा आर्थिक महत्वाकांक्षाओं और उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित एक दूरदर्शी साझेदारी का रूप ले चुका हैं।
यवेट ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत-ब्रिटेन संबंध लगातार मजबूत हुए हैं और सीईटीए आर्थिक विकास के प्रमुख आधारों में से एक है। भारत सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, महत्वपूर्ण खनिजों और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन साझेदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


