विदेश सचिव मिस्री ने यूएई के मंत्री से मुलाकात की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अबू धाबी में यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय हालात और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान की।

विदेश सचिव मिस्री ने यूएई के मंत्री से मुलाकात की

अबू धाबी, एजेंसी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को अबू धाबी में यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाक़ात की। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ मौजूदा क्षेत्रीय हालात और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पूरे दायरे की समीक्षा की और आगे सहयोग के क्षेत्रों की पहचान की। उन्होंने कहा कि दोनों ने मौजूदा क्षेत्रीय हालात और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।