खेल : अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज बराबर की
अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज बराबर की भोपाल। भारतीय अंडर-18 पुरुष

अंडर-18 हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से सीरीज बराबर की भोपाल। भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराकर चार मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की। इस जीत से भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला मैच 2-2 से ड्रॉ था, लेकिन रविवार को दूसरे मैच में भारत 1-3 से हार गया। भारत के लिए आकाश दीप (10वें मिनट), शाहरुख अली (14वें), केतन कुशवाहा (25वें और 40वें), रोमित पाल (26वें) और अंश बहूत्रा (45वें मिनट) ने गोल किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ओवेन टेलर (23वें), ऑस्कर फ्रीमैन (29वें) और जैक वेलर (32वें) ने गोल किए।
सीरीज का चौथा और अंतिम मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


