खेल : अंडर-17 मैच में रूस से हारी महिला फुटबॉल टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अंडर-17 मैच में रूस से हारी महिला फुटबॉल टीम सोच्चि (रूस)। भारत की अंडर-17

खेल : अंडर-17 मैच में रूस से हारी महिला फुटबॉल टीम

अंडर-17 मैच में रूस से हारी महिला फुटबॉल टीम सोच्चि (रूस)। भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को तीन मैत्री मैचों के दूसरे मुकाबले में रूस से 0-3 से पराजित हो गई। रूस के लिए मालेरिया मेनियेलोवा ने 49वें और 52वें मिनट में गोल किए जबकि सोफिया स्वियात्नाया ने 18वें मिनट में पहला गोल दागा। इटली की पामेला कोंटी की कोचिंग में भारतीय टीम इन तीन मैचों के जरिये अगले महीने चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही है। पहले मैच में रूस ने 4-0 से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच 17 अप्रैल को खेला जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।