भारत में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की होगी बैठक
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत अगले हफ्ते क्वाड विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेजबानी करेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत अगले हफ्ते क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की एक बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट के असर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मौजूदा हालात समेत कई अहम वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक 26 मई को तय की गई है। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु के शामिल होंगे। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जयशंकर के क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।
भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने क्वाड समूह बनाया है। इसका मुख्य जोर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


