भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा--------------------------------------लोगों के लिए शहर- समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग पर होगा...

 भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा

भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा------------------------------------- -लोगों के लिए शहर- समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग पर होगा मंथन

-------------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

भारत 11-12 जून 2026 को नईदिल्ली में 13वें ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा। केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि शहरीकरण फोरम की थीम लोगों के लिए शहर- समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग होगा। यह थीम भारत के उस दृष्टिकोण को दर्शाती है जो शहरों की योजना, शासन और विकास में लोगों को केंद्र में रखता है। फोरम में ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, नीति-निर्माता, शहरी विशेषज्ञ और पेशेवर शामिल होंगे。

फोरम का महत्व

मनोहर लाल ने कहा कि यह फोरम 2026 में भारत की अध्यक्षता सम्मेलन तहत एक प्रमुख मंत्री-स्तरीय कार्यक्रम है, जो प्रधानमंत्री के मानवता सबसे पहले के विज़न और लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण से प्रेरित है। ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी सबसे पहले भारत ने 2013 में नईदिल्ली में की थी, जिसके साथ ही शहरीकरण को औपचारिक रूप से ब्रिक्स सहयोग एजेंडा में शामिल किया गया। भारत ने 2016 में विशाखापत्तनम में फिर से इस फोरम की मेज़बानी की, जिसमें सतत शहरी विकास, स्मार्ट शहरों और शहरी लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित किया गया था। भारत ने 2021 में वैश्विक महामारी के बाद शहरी रिकवरी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, इस फोरम की मेज़बानी वर्चुअल माध्यम से की थी।

ब्रिक्स में भारत की भूमिका

ब्रिक्स में शहरीकरण फोरम के साथ, भारत चौथी बार इस फोरम की मेज़बानी कर रहा है। अपनी शुरुआत से ही, यह फोरम शहरी नीति के अनुभवों का आदान-प्रदान करने, साझा प्राथमिकताओं की पहचान करने और व्यापक प्रक्रिया में शहरी इनपुट देने के लिए एक समर्पित मंत्री-स्तरीय मंच के रूप में कार्य करता रहा है। इस बार शहरीकरण फोरम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आयोजित हो रहा है, क्योंकि कई ब्रिक्स देश तेजी से शहरी विकास का अनुभव कर रहे हैं, और साथ ही आवास, गतिशीलता, जलवायु जोखिम, नगरपालिका क्षमता, शहरी वित्त और सेवा वितरण जैसी साझा चुनौतियों का भी सामना कर रहे हैं।

-----------------------

सामान्य प्रश्न

भारत कब ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा?
भारत 11-12 जून 2026 को ब्रिक्स शहरीकरण फोरम की मेज़बानी करेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।