खेल : जील-सहजा जीत से भारत की मंगोलिया पर बढ़त

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत ने बिली जीन किंग कप के एशिया/ओशिनिया ग्रुप-1 मुकाबले में मंगोलिया पर 2-0 की बढ़त बना ली है। जील देसाई ने 15 वर्षीय गैंटोर को 6-0, 6-0 से हराया, जबकि सहजा यमलापल्ली ने 32 वर्षीय अल्तानसरनाई को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। भारत को शनिवार को कोरिया से चुनौती का सामना करना है।

खेल : जील-सहजा जीत से भारत की मंगोलिया पर बढ़त

नई दिल्ली, एजेंसी। जील देसाई और सहजा यमलापल्ली की एकतरफा जीत से भारत ने बिली जीन किंग कप के एशिया/ओशिनिया ग्रुप-1 मुकाबले में शुक्रवार को मंगोलिया पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टूर्नामेंट में अपना पदार्पण मैच खेल रही जील ने 15 वर्षीय अनु-वजिन गैंटोर को 37 मिनट में 6-0, 6-0 से पराजित किया। सहजा ने भी डीएलटीए परिसर में खेले गए मैच में 32 वर्षीय जरगल अल्तानसरनाई को 42 मिनट में 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को एक भी अंक नहीं लेने दिया। मंगोलिया की कमजोर टीम पर प्रभावशाली जीत के बाद भारत के सामने शनिवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन कोरिया की चुनौती होगी।

थाईलैंड के खिलाफ मिली हार ने भारत की स्थिति को पहले ही मुश्किल बना दिया है।छह टीमों के इस ग्रुप में शीर्ष दो टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी जबकि अंतिम दो टीमों को ग्रुप-2 में खिसकना पड़ेगा। ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि भारत ग्रुप-1 में बना रहेगा। मंगोलिया के खिलाफ गैंटोर के अनुभवहीन होने को देखते हुए भारतीय कप्तान विशाल उप्पल ने जील को मौका दिया। टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक गेम जीत सकी गैंटोर इस स्तर के मुकाबलों के लिए अभी तैयार नहीं दिखीं। भारतीय खेमे को हालांकि इससे कोई शिकायत नहीं होगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे मंगोलिया के साथ-साथ शनिवार को कोरिया के खिलाफ भी जीत दर्ज करनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।