भारत से 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
भारत ने मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों और अन्य देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है। प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों ने रद्द उड़ानों की संख्या 444 तक पहुँचने का अनुमान लगाया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को वेबसाइट से अपडेट रहने की सलाह दी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत से खाड़ी देशों समेत कई अन्य देशों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद हो गया है। प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों ने उड़ानों पर रोक की अवधि भी दो मार्च (सोमवार) तक बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से रविवार देर शाम तक 760 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें रविवार देर शाम तक की 350 उड़ानें शामिल हैं। देर रात तक यह संख्या 444 से अधिक होने का अनुमान है। ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद से ही खाड़ी देशों का हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद है।
नागरिक उड्डयन मंत्रायल ने बताया कि शनिवार देर रात तक देशभर के हवाई अड्डों से 410 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं। रविवार को भी देर शाम तक देशभर के हवाई अड्डों से 350 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे पूर्व, प्रमुख भारतीय विमानन कंपनियों एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइस जेट ने शनिवार को ही स्पष्ट कर दिया था कि मध्य पूर्व के लिए उड़ानों का संचालन रविवार को भी बंद रहेगा। लेकिन रविवार को खाड़ी देशों के अलावा इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, आस्ट्रिया, इटली, ग्रीस की उड़ानों पर भी असर देखा गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि रविवार देर रात तक रद्द होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या 444 से अधिक हो सकती है। उधर, रविवार शाम भारतीय विमानन कंपनियों ने दो मार्च के लिए भी मध्य पूर्व देशों के लिए उड़ानों पर रोक जारी रहने की जानकारी दी है। यात्रियों से अन्य देशों की उड़ानों को लेकर कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइटों से अपडेट रहने की अपील की गई है। कहां से कितनी उड़ानें रद्द हवाई अड्डा-संख्या मुंबई-125 दिल्ली-100 चेन्नई-18 अमृतसर-10 मुंबई हवाई अड्डे पर डायवर्जन रोकना पड़ा आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मध्य पूर्व देशों की उड़ानें रद्द होने से मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को परेशानियां बढ़ गई थीं। उड़ानें लगातार रद्द होने, कई विमानों के आधे रास्ते से लौटने और दूसरे हवाई अड्डों से उड़े कुछ अन्य विमानों को मुंबई डायवर्ट किए जाने से यहां विमानों की पार्किंग की जगह नहीं बची थी। इसे देखते हुए हवाई अड्डा प्रबंधन ने शनिवार रात नौ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक किसी भी उड़ान को मुंबई हवाई अड्डे पर डायवर्ट नहीं करने का नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर दिया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल वहां स्थिति सामान्य है। यहां से लें उड़ान की जानकारी -इंडिगो : https://goindigo.in/information/flight-cancellations.html -एयर इंडिया एक्सप्रेस : http://airindiaexpress.com, #ChatWithTia, ‘एआईएक्स’ मोबाइल ऐप, 91-1169329333, 91-1169329999 -स्पाइस जेट : http://spicejet.com/#status, 91-1169329333, 91-1169329999 -अकासा एयर : 91-9606112131, https://www.akasaair.com/flight-status इन कंपनियों की उड़ानें रद्द भारतीय कंपनियां : एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइस जेट विदेशी कंपनियां : ओमान एयर, गल्फ एयर, एमिरेट्स, कतर एयरवेज, एयर अरेबिया, एतिहाद एयरवेज हवाई अड्डों के लिए अलर्ट जारी डीजीसीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट में बदलाव की संभावना को देखते हुए देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डे परिचालन अलर्ट पर हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तैनात किया गया है। बताया कि यात्री सहायता, एयरलाइन समन्वय और टर्मिनल पर भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की जा रही है। एयर इंडिया में रिफंड सुविधा शुरू एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग रद्द कराने या यात्रा तिथि में बदलाव कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। कंपनी के अनुसार, यात्री पांच मार्च 2026 तक बिना किसी शुल्क के यह काम करवा सकेंगे। यात्रा तिथि में बदलाव की स्थिति में किराए का अंतर लागू होगा। बुकिंग रद्द कराने लगे यात्री इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) ने रविवार को बताया कि हालिया संकट के बाद बुकिंग बड़ी संख्या में रद्द हो रही हैं। सबसे अधिक प्रभाव खाड़ी देशों के प्रमुख केन्द्रों के माध्यम से भारत को यूरोप से जोड़ने वाले मार्गों पर पड़ा है। आईओटीए के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया कि देशभर में ट्रैवल एजेंट री-बुकिंग, रिफंड और दूसरे रूट की सुविधा देकर यात्रियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि यात्री घबराएं नहीं और टिकट रद्द करने से पहले एजेंट से पूरी जानकारी लें। पाकिस्तान से 184 उड़ानें रद्द कराची। पाकिस्तान से भी मध्य पूर्व के लिए 184 उड़ानें रद्द हुई हैं। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, क्वेटा, सियालकोट, पेशावर, फैसलाबाद से दुबई, अबू धाबी, दोहा, मस्कट, शारजाह, रियाद, जेद्दा के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



