भारत-दक्षिण कोरिया में चिप से शिप तक 15 व्यापार समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। 15 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 2028 में भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत यात्रा पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे. म्युंग के बीच सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 50 अरब डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कारोबार, प्रौद्यौगिकी, ऊर्जा, चिप, पोत समेत कुल 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा छह प्रमुख घोषणाएं भी इस मौके पर की गई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि हम विश्वास की भागीदारी को भावी साझेदारी में बदल रहे हैं।
हम चिप से लेकर शिप, टेलेंट से लेकर टेक्नोलॉजी, एनवायरमेंट से लेकर एनर्जी, हर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों को साकार करेंगे। इससे दोनों देशों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करेंगे। भारत ने कोरिया को विकसित भारत के संकल्प में भी महत्वपूर्ण भागीदार बताया।मोदी ने कहा कि आठ सालों के बाद हो रही राष्ट्रपति की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के डीएनए में लोकतांत्रिक मूल्य, बाजार अर्थव्यवस्था और कानून आधारित नियम हैं। हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भी हमारा साझा दृष्टिकोण है। इन सबके आधार पर पिछले एक दशक में हमारे संबंध गतिशील हुए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है जिसे 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। वित्तीय संचरण को सुगम बनाने के लिए भारत-दक्षिण कोरिया फाइनेंशियल फोरम की शुरूआत की गई है। व्यापार सहयोग बढ़ाने के लिए एक औद्यौगिक सहयोग समिति बनाई है। क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और आपूर्ति शृंखला में सहयोग बढ़ाने के लिए आर्थिक सुरक्षा वार्ता की शुरुआत कर रहे हैं।भारत में दक्षिण कोरिया की कंपनियों खासकर लघु कंपनियों का प्रवेश आसान करने के लिए कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। अगले एक साल के भीतर भारत-दक्षिण कोरिया व्यापार समझौते को भी उन्नत किया जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई, सेमीकंडक्टर और सूचना प्रौद्यौगिकी, पोत निर्माण, स्टील, पोर्ट्स क्षेत्रों में भी समझौते किए हैं।मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के बीच हजारों वर्ष पुराने सांस्कृतिक संबंध हैं। 2000 साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना और कोरिया के राजा किम-सुरो की कहानी हमारी साझा विरासत है।आज भारत में के-पॉप, के-ड्रामा, बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। उसी तरह दक्षिण कोरिया में भी भारतीय सिनेमा और संस्कृति की पहचान बढ़ रही है। हमे बहुत खुशी है कि प्रेसीडेंट ली खुद भारतीय सिनेमा के प्रशंसक हैं। इस सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए, हम 2028 में भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप फेस्टिवल आयोजित करेंगे।भारत-कोरिया के बीच हुए समझौते-पोत निर्माण-औद्यौगिक समन्वय समिति-इस्पात आपूर्ति श्रंखला के लिए तकनीक और व्यापार-लघु एवं मध्यम उद्योगों के बीच सहयोग-समुद्री विरास्त समझौता-व्यापार समझौते का उन्नयन-फाइनेंशियल साफ्टेवर एंड सिस्टम को लेकर समझौता-विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी सहयोग-अन्तरराष्ट्रीय भुगतान समझौता-भारत-दक्षिण कोरिया डिजिटल ब्रिज-जलवायु एवं पर्यावरण समझौात-पेरिस समझौते के तहत सहयोग-सांस्कृतिक सहयोग समझौता-सांस्कृतिक आदान-प्रदान समझौता-खेल के क्षेत्र में समझौताप्रमुख घोषणाएं-आर्थिक सुरक्षा वार्ता की शुरूआत-डिस्टिंगविश विजिटर प्रोगाम शुरू होगा-दक्षिण कोरिया का इंडिया पैसेफिक ओशियन इनिशिएटिव में शामिल होने का ऐलान-दक्षिण कोरिया सोलर एलायंस में शामिल होगा-विदेश मंत्री वार्ता आरंभ होगी-भारत-दक्षिण कोरिया फ्रेंडशिप ईयर 2028-29
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


