शंघाई में भारतीय संस्कृति की धूम
- राजनयिक सांस्कृतिक समारोह में योग और कुचिपुड़ी ने मोहा मन बीजिंग, एजेंसी। चीन

- राजनयिक सांस्कृतिक समारोह में योग और कुचिपुड़ी ने मोहा मन बीजिंग, एजेंसी। चीन के शंघाई में आयोजित वार्षिक राजनयिक सांस्कृतिक 'चैरिटी गाला डिनर 2026' में भारतीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारत ने योग, शास्त्रीय संगीत और नृत्य परंपराओं की आकर्षक झलक पेश कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत उन चार देशों में शामिल था, जिन्हें विशेष रूप से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के लिए चुना गया था। कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों के महावाणिज्यदूतों, वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधियों, कारोबारी जगत की प्रमुख हस्तियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने हिस्सा लिया।
शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार भारतीय प्रस्तुति में योग को दुनिया के लिए भारत की अमूल्य देन के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य परंपराओं की भी झलक दिखाई गई। कुचिपुड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति को दर्शकों की ओर से जबरदस्त सराहना मिली और यह शाम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


