भारत बना दूरसंचार के मानक तय करने वाला देश: सिंधिया
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर दूरसंचार मानक तय कर रहा है। उन्होंने 5जी के क्षेत्र में रिकॉर्ड गति से कार्यान्वयन की बात की, जिसमें भारत ने 22 महीनों में 4.5 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ इसे लागू किया।

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को दावा किया कि भारत अब केवल तकनीक अपनाने वाला देश नहीं रहा, बल्कि वैश्विक स्तर पर दूरसंचार के मानक तय करने वाला देश बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश ने वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 5जी लागू करने का रिकॉर्ड बनाया है। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में सिंधिया ने भारत की डिजिटल शक्ति और भविष्य की संचार तकनीकों पर अपना विजन साझा किया। सिंधिया ने कहा कि भारत ने 5जी के क्षेत्र में रिकॉर्ड कायम किया है। जहां 3जी और 4जी के समय भारत दुनिया के पीछे चलता था, 5जी तकनीक को भारत ने दुनिया के बाकी देशों से भी तेज गति से लागू किया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मोबाइल टेक्नोलॉजी में भारत कई मामलों में दुनिया के साथ चलता रहा है, चाहे वह जीएसएम हो, 2जी, 3जी या 4जी. 5जी पहली ऐसी तकनीक थी जिसे दुनियाभर में एक साथ लागू किया गया और भारत ने 22 महीनों में 4.5 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय के साथ 5जी को सबसे तेजी से लागू किया। आज हमारे बाजार का लगभग 35 फीसदी हिस्सा 5जी पर आ चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


