इबोला प्रकोप के बीच भारत ने अफ्रीका को चिकित्सा सहायता भेजी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप के कारण बिगड़ते हालात से निपटने के लिए अफ्रीका को आपातकालीन चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की और कहा कि भारत अफ्रीका के साथ खड़ा है और सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट में मदद करने के लिए तत्पर है।

इबोला प्रकोप के बीच भारत ने अफ्रीका को चिकित्सा सहायता भेजी

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने कांगो में इबोला प्रकोप के चलते बिगड़ते हालात से निपटने में मदद के लिए अफ्रीका को आपातकालीन चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेज दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता सफलतापूर्वक पहुंचा दी गई है और इस सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट के दौरान अफ्रीका महाद्वीप के साथ खड़े रहने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। जैसवाल ने कहा कि हम इस महाद्वीप पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने में जिस भी तरह से संभव हो, आगे भी मदद करने के लिए तत्पर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।