
तांबे पर शुल्क को लेकर डब्ल्यूटीओ-परामर्श की मांग की
भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका द्वारा तांबे के उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने के खिलाफ परामर्श की मांग की है। यह कदम अमेरिका के इस्पात और एल्युमीनियम शुल्क के जवाब में उठाया...
नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने मंगलवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के रक्षोपाय समझौते के तहत अमेरिका द्वारा कुछ तांबे के उत्पादों पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को लेकर अमेरिका से परामर्श की मांग की। यह कदम भारत द्वारा इस्पात, एल्युमीनियम और वाहन कलपुर्जों पर अमेरिकी शुल्क के जवाब में चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी शुल्क लगाने का अधिकार सुरक्षित रखने के बाद उठाया गया है। इस साल 30 जुलाई को अमेरिका ने कुछ तांबे के उत्पादों के सभी आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने का उपाय अपनाया था। यह उपाय इस साल एक अगस्त से और असीमित अवधि के लिए लागू है।
डब्ल्यूटीओ के एक पत्र में कहा गया, 'भारत का मानना है कि यह उपाय, हालांकि सुरक्षा हितों के लिए उठाए जाने का दावा किया गया है, वास्तव में एक रक्षोपाय (सेफगार्ड) है। यह पत्र भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर प्रसारित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




