खेल : अंडर-18 एशिया कप के लिए हॉकी टीमें रवाना
अंडर-18 एशिया कप के लिए हॉकी टीमें रवाना नई दिल्ली। भारत की अंडर-18 पुरुष

अंडर-18 एशिया कप के लिए हॉकी टीमें रवाना नई दिल्ली। भारत की अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमें जापान के काकामिगहारा रवाना हो गई हैं। ये टीमें अंडर-18 एशिया कप में हिस्सा लेंगी, जो 29 मई से 6 जून तक जापान में खेला जाएगा। महिला टीम मंगलवार सुबह जबकि पुरुष टीम सोमवार शाम रवाना हुई। दोनों टीमें गहन राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों के बाद इस टूर्नामेंट में उतर रही हैं। फॉरवर्ड केतन कुशवाहा पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे। टीम को ‘पूल ए’ में रखा गया है। भारत 29 मई को कजाखस्तान से, 31 को जापान से, एक जून को कोरिया से और 3 जून को चीनी ताइपे से खेलेगा।
स्वीटी कुजूर की कप्तानी वाली महिला टीम 30 मई को मलेशिया से, 31 को कोरिया से और 2 जून को सिंगापुर से खेलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


