Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Theatre Festival 40 Street Plays Tribute to Legendary Playwrights
चालीस कॉलेज थिएटर ग्रुप भारंगम में देंगे प्रस्तुति

चालीस कॉलेज थिएटर ग्रुप भारंगम में देंगे प्रस्तुति

संक्षेप:

-वृक्ष और थेपसिस थिएटर ग्रुप के सहयोग से 12 भाषाओं में 600 कलाकारों द्वारा 33

Feb 02, 2026 03:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे भारत रंग महोत्सव के तहत 40 नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति इस बार 14 फरवरी तक होगी। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र यहां आएंगे। सोमवार को भी यहां छात्रों ने जबदरस्त प्रस्तुति दी। प्रतिदिन 1 बजे से ढाई बजे के बीच नुक्कड़ नाटक का आयोजन एनएसडी में हो रहा है। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस बार भारत रंग महोत्सव में दिवंगत प्रसिद्ध नाटककारों को उनके नाटकों की प्रस्तुति कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार और प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वगीर्य दया प्रकाश सिन्हा की कृति सम्राट अशोक की नाट्य प्रस्तुति कर श्रद्धांजलि दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस नाटक ने भारत की सबसे मशहूर ऐतिहासिक हस्तियों में से एक का शानदार चित्रण किया, जिसे दमदार कहानी और नाटकीय गहराई के साथ जीवंत किया गया। रविवार शाम को परिसर में वृक्ष थिएटर और थेप्सिस ने मिलकर नेशनल माइक्रो ड्रामा फेस्टिवल का आयोजन किया, जिसमें 12 भाषाओं में 600 कलाकारों द्वारा 33 माइक्रो-ड्रामा प्रस्तुत किए गए। फेस्टिवल का उद्घाटन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के डायरेक्टर चित्तरंजन त्रिपाठी और थिएटर कलाकार अनुराग ठाकुर ने किया। दस बेहतरीन कलाकारों को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने कहा कि 25वां भारत रंग महोत्सव समावेशी थिएटर का प्रतीक है। यह इसे दुनिया भर के थिएटर फेस्टिवल्स में अद्वितीय बनाता है। विशेष रूप से, माइक्रो ड्रामा, नाट्य अभिव्यक्ति का एक उल्लेखनीय माध्यम है, जिसके लिए सटीकता और कलात्मक दृष्टि दोनों की आवश्यकता होती है। भारंगम में आज श्री देवी महातमे का यक्ष गान शैली में मंचन। एनएसडी के ओपन लॉन में शाम 6 बजे से सिंघली भाषा में नाटक डा.किग्स लॉस्ट नाइट अभिमंच सभागार में रात 8 बजे। जश्न ए बचपन के तहत नाटक जब जागो तब सवेरा का मेघदूत सभागार में मंचन शाम 6 बजे से। लोक गायिका मालिनी अवस्थी की संगीतमय प्रस्तुति शाम 6 बजे से अद्वितीय मंच पर।