भारत-अमेरिका व्यापार समझौता::अमेरिका को 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है वस्त्र व आभूषण का निर्यात: सीटीआई

Feb 07, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर चेंबर ऑफ ट्रेड

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता::अमेरिका को 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है वस्त्र व आभूषण का निर्यात: सीटीआई

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दावा किया है कि इन उत्पादों के निर्यात में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। सीईआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि नई दर पर ऑर्डर मिलने में थोड़ा समय लगेगा। उक्त सेक्टर के व्यापारियों को अप्रैल से इस समझौते का बड़ा लाभ मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजार में भारतीय टेक्सटाइल का निर्यात 10.5 अरब डॉलर है। इसमें कपड़े की भागीदारी 5.5 अरब डॉलर की है। अब टेक्सटाइल पर 18 प्रतिशत शुल्क होने से अमेरिका को भारत का टेक्सटाइल निर्यात दुगना हो सकता है।

जल्दी ही इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा दिखने लगेगा क्योंकि भारत को वस्त्र उद्योग में भारत को चुनौती देने वाले बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, वियतनाम आदि पर भारत से ज्यादा शुल्क लगता है। पिछले वर्ष 2024- 25 में भारत ने अमेरिका के बाजार में हीरा, रत्न एवं आभूषण का 10 अरब डॉलर का निर्यात किया था लेकिन पिछले साल अगस्त में 50 प्रतिशत टैरिफ लगने के बाद इसमें गिरावट आ गई थी। अब व्यापार समझौते के बाद इसके निर्यात में भी इजाफा होने की संभावना है। इसके अलावा समुद्री उत्पादों खासकर झींगा का निर्यात भी बढ़ेगा। पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका के बाजार में भारत ने छह अरब डॉलर के कृषि एवं प्रोसेस्ड फूड का निर्यात किया था लेकिन 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद पाकिस्तान, वियतनाम, केन्या व श्रीलंका जैसे देशों को अमेरिका की कंपनियों से ऑर्डर मिलने लग गए थे। अब उम्मीद है कि फिर से कृषि उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होगी। फुटवियर का निर्यात भी 15 से 20 प्रतिशत बढ़ेगा। सीटीआई महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि वाहनों के पार्ट्स, रसायन, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टरों का निर्यात भी बढ़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।