फरवरी तक चीनी का उत्पादन 12.43 प्रतिशत बढ़ा

Mar 02, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत का चीनी उत्पादन अक्टूबर से फरवरी तक 2 करोड़ 47.5 लाख टन तक पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 12.43 प्रतिशत अधिक है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में उत्पादन वृद्धि के कारण यह आंकड़ा बढ़ा है। इस साल महाराष्ट्र में उत्पादन 95.3 लाख टन तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 75 लाख टन था।

फरवरी तक चीनी का उत्पादन 12.43 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली। अक्टूबर में शुरू हुए चालू विपणन सत्र में फरवरी माह तक भारत का चीनी उत्पादन दो करोड़ 47.5 लाख टन तक पहुंच गया, जो कि महाराष्ट्र और कर्नाटक से अधिक उत्पादन के कारण पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.43 प्रतिशत अधिक है। विपणन वर्ष 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) की समान अवधि में चीनी उत्पादन 2.2 करोड़ टन रहा था। भारतीय चीनी एवं जैव-ईंधन विनिर्माता संघ (इस्मा) ने बयान में कहा कि देश के शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में उत्पादन चालू विपणन वर्ष में फरवरी तक बढ़कर 95.3 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले 75 लाख टन था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।