Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndia s Strategic Petroleum Reserve Can Last 74 Days Amid Global Turmoil Says Minister
संसद सत्र:: भारत का पेट्रोलियम भंडार 74 दिनों का: पुरी

संसद सत्र:: भारत का पेट्रोलियम भंडार 74 दिनों का: पुरी

संक्षेप:

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार 74 दिनों तक चल सकता है। उन्होंने बताया कि वैश्विक उथल-पुथल की स्थिति में देश के पास पर्याप्त स्टॉक है। भारत कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और रिफाइनिंग में चौथा सबसे बड़ा देश है।

Feb 09, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि किसी भी वैश्विक उथल-पुथल से पैदा होने वाली मांग को पूरा करने के लिए भारत का रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार 74 दिनों तक चल सकता है। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि भारत जैसे किसी भी देश के लिए सुरक्षित भंडार होना चाहिए, ताकि वैश्विक उथल-पुथल की स्थिति में वह कमजोर स्थिति में न हो। उन्होंने कहा कि भारत में पश्चिमी तट के साथ-साथ पूर्वी तट पर भी कई रिफाइनरियां हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार आज हम कच्चे तेल के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमारे पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनिंग क्षमता है। वर्तमान में लगभग 26 करोड़ मीट्रिक टन प्रति वर्ष है जो बढ़कर 32 करोड़ मीट्रिक टन प्रति वर्ष हो जाएगी। हम पेट्रोलियम उत्पादों के दुनिया के पांचवें सबसे बड़े निर्यातक भी हैं। वैश्विक उथल-पुथल की स्थिति में हमारे पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है। आईईए के अनुसार रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के रूप में लगभग 90 दिनों का स्टॉक होना चाहिए।