
भारंगम में शुरू हुआ बाल संगम
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे भारत रंग महोत्सव के
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में चल रहे भारत रंग महोत्सव के तहत मंगलवार को बाल संगम का उद्घाटन हुआ। 14 फरवरी तक इसके तहत बच्चे विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे। बाल संगम के उद्घाटन अवसर पर एनएसडी के निदेशक चित्तंजन त्रिपाठी ने कहा कि देश की धरोहर को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया बच्चों के माध्यम से ही सबसे सुंदर रूप से पूरी की जा सकती है। बाल संगम के जरिये हम राष्ट्रीय राजधानी में देश की लोक कला और आदिकला को एक सूत्र में पिरो रहे हैं। प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के माध्यम से यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का पर्व मनाता है, बल्कि देश की एकता पर गर्व करने का सार्थक कारण भी प्रस्तुत करता है।
यह उत्सव प्रतिदिन शाम 5 बजे एनएसडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। बाल संगम से जुड़े एक निर्देशक ने बताया कि बाल संगम सिर्फ एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारत की जड़ों से उपजी विविधताओं का वह संगम है, जिसमें हर प्रदेश की मिट्टी की सुगंध और हर समुदाय की अपनी अनूठी सांस्कृतिक धड़कन महसूस की जा सकती है। संस्कार रंग टोली (थिएटर इन एजुकेशन कंपनी) द्वारा तैयार किया गया यह मंच युवा कलाकारों को अपनी विरासत को आत्मविश्वास और कला-कौशल के साथ अभिव्यक्त करने का अवसर देता है। इसमें देश के कोने कोने से आए समूह इस वर्ष लोक नृत्य, गीत-संगीत और परंपरागत कला रूपों की ऐसी पंक्तियां प्रस्तुत करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




