चार सूचीबद्ध रीट ने 2,754 करोड़ का वितरण किया

Nov 18, 2024 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत में चार सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) के यूनिटधारकों को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 2,754 करोड़ रुपये का आय वितरण मिला, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। ये रीट्स...

चार सूचीबद्ध रीट ने 2,754 करोड़ का वितरण किया

नई दिल्ली। देश में सूचीबद्ध चार रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) के यूनिटधारकों को आय का वितरण चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 2,754 करोड़ रुपये हो गया। देश में चार सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (आरईआईटी) हैं-ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट। यह पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में वितरित 2,417 करोड़ रुपये से करीब 14 प्रतिशत अधिक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।