ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Feb 15, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ढाका में 17 फरवरी को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह समारोह भारत और बांग्लादेश के बीच स्थायी दोस्ती को दर्शाता है। बीएनपी ने भारत के साथ काम करने का इरादा जताया है।

ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

ढाका (बांग्लादेश), एजेंसी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में नई सरकार के शपथग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिरला 17 फरवरी को प्रस्तावित समारोह में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई। एक बयान में कहा गया कि 17 को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में शपथग्रहण समारोह होना है। इसमें लोकसभा अध्यक्ष की भागीदारी भारत और बांग्लादेश की स्थायी दोस्ती को दर्शाती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश में चुनी हुई सरकार के बदलाव का स्वागत करता है। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस ने कैबिनेट के शपथग्रहण समारोह के लिए 13 देशों के नेताओं को बुलाया है।

इनमें भारत, चीन, सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान, यूनाइटेड अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने की उम्मीद बीएनपी नेता अहसानुल हक मिलन ने ढाका में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अंतरिम सरकार समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगी। अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए मिलन ने कहा ‘हम सभी के दोस्त, किसी से कोई दुश्मनी नहीं।’ इससे पहले बीएनपी ने चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर आभार जताया। एक्स पर एक पोस्ट में बीएनपी ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद, हम बीएनपी की अहम जीत में तारिक रहमान के नेतृत्व की आपकी तारीफ के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं।’ भारत के साथ मिलकर काम करने का इरादा बीएनपी ने दोनों देशों के रिश्ते की अहमियत पर जोर देते हुए आने वाले सालों में भारत के साथ मिलकर काम करने का इरादा दिखाया है। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हम आपसी सम्मान, एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता और हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा कमिटमेंट के साथ, अपने कई तरह के रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ संरचनात्मक तरीके से जुड़ने की उम्मीद करते हैं।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।