खेल : भारत के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ नहीं रहे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ नहीं रहे चेन्नई। टेस्ट में भारत की

खेल : भारत के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ नहीं रहे

भारत के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर गोपीनाथ नहीं रहे चेन्नई। टेस्ट में भारत की पहली जीत दर्ज करने वाली टीम के सदस्य रहे देश के सबसे उम्रदराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह ऑस्ट्रेलिया के महान नील हार्वी (97) के बाद दुनिया के दूसरे सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर थे। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे और पोते-पोतियां हैं। 1951 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 50 और 42 रन से शानदार शुरुआत करने वाले इस बल्लेबाज ने आठ टेस्ट में एक अर्धशतक की मदद से 242 रन बनाए थे। उनके निधन के बाद मुंबई के 95 वर्षीय चंद्रकांत पाटणकर अब देश के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं।

पाटणकर ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।